
रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/राजापाकर(वैशाली)जिले के राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में मृतका छात्रा संजना भारती को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला।राजापाकर हाई स्कूल चौक से शनिचर हाट चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया।जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।राजापाकर उत्तरी पंचायत अंतर्गत निकाले गए इस शांति मार्च में लोगों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की।सभी की एक ही मांग थी “संजना को इंसाफ दो,दोषियों को फांसी दो।मार्च में शामिल राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी संजीव चौधरी ने कहा,“संजना का कॉलेज से अपहरण कर 15 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। यह जघन्य अपराध मानवता पर धब्बा है।अपराधी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए,तभी संजना की आत्मा को शांति मिलेगी।इस दौरान पूर्व गोरौल थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की भी जोरदार मांग उठी।जिन पर पूरे मामले में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया। लोगों ने उन्हें तत्काल कठोर सजा देने की मांग की।इस कैंडल मार्च में सुनिल सिंह, हरिओम,आकाश, राहुल,सुरेश चौधरी,रितिक,आशी,प्रीतेश सहित कई स्थानीय युवा,सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।मार्च के अंत में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जहां दो मिनट का मौन रखकर संजना भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वहीं संजना भारती के घर पर बीते दिन महुआ के विधायक डॉक्टर मुकेश रोशन ने पहुंचकर घर वाले से मुलाकात की थी।जबकि बिहार में इन दिनों बढ रही अपराध पर भी चिंता व्यक्त की।इन्होंने घर वाले को आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द अपराधी पकड़े जाएगें।वहीं संजना भारती की मौत के बाद लगातार कैंडल मार्च निकालकर आम लोगों द्वारा हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।इस घटना को लेकर वैशाली पुलिस अधीक्षक ने गोरौल थानाध्यक्ष पर कार्रवाई भी कर चुके हैं।संजना भारती की मौत ने पूरे वैशाली जिले को झकझोर दिया था।संजना की लाश एक खेत से बरामद हुई थी।जबकि वह कई दिनों से लापता थी।बावजूद इसके गोरौल थानाध्यक्ष उसे ढूँढने मे सुस्ती से कार्य कर रहे थे।जिस कारण उन पर कार्रवाई हुई।



