“डायबिटीज से बढ़ता खतरा, गर्भस्थ शिशुओं तक पर असर: विशेषज्ञों की चेतावनी”

डाइबिटीज को क्लीन बोल्ड करने रैम्प पर उतरे डाक्टरों की टीम।।
आज जिस तरह डाइबिटीज महामारी का रूप ले चुकी है उसके लिए जागरूकता बहुत जरूरी है जिससे की आने बाले पीढ़ी को डाइबिटीज जैसे साइलेंट किलर से बचाया जा सके। आज करीब सोलह करोड़ लोग डाइबिटीज से पिडित है और दस करोड़ लोग डाइबिटीज होने के कगार पर है । यह बहुत ही चिंताजनक स्थिति है ऐसे में जागरूकता ही मात्र उपाय है जिससे की डाइबिटीज होने से रोका जा सके। साथ ही अगर डाइबिटीज से बचना है तो आपको वाक् करना चाहिए तथा तनाव मुक्त रहना होगा उक्त बातें आस्था फाउंडेशन द्वारा मेगा डाइबिटीज उन्मूलन महोत्सव में डाक्टर दिवाकर तेजस्वी ने कहीं । मशहूर डाइबटोलाजिसट डाक्टर कुमार अंगद ने लोगों से कहा कि डाइबिटीज आज हर दस में से सात लोगों को अपने आगोश में ले लिया है और इसका सबसे बड़ा कारण है मोटापा और तनाव ग्रस्त जीवन।युरोलाजिसट डाक्टर निखिल चौधरी ने कहा कि अगर आपके परिवार में कोई डाइबिटीज से पिडित है तो आपको सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि ये अनुवांशिक होता है । स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीता नाथ ने कहा कि आजकल महिलाओं में भी डाइबिटीज तेजी से फैल रही है जिससे होने बाले बच्चे पर खतरा रहता है। लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने के लिए आज रैम्प पर बड़े बड़े डाक्टरों की टीम उतरी। डाक्टरों ने अपने हाथ में हरी सब्जियां , पालक, गाजर, मुली लेकर रैम्प पर उतरे और लोगों से अपील किया कि आप अपने जीवन में इसे अपनाएं जिससे की डाइबिटीज से बचा जा सके । कार्यक्रम में मशहूर एंकर जीशान आलम ने जी जान लगाकर कर एंकरिंग की जिसने लोगों में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम को सफ़ल बनने में सिंगर राज रौशन राहुल कुमार और मनोज कुमार के साथ साथ बैधनाथ आयूवेद, वास्तु बिहार, सत्यदेव सुपरस्पेशलिटी, रूवन , बालमुकुंद और विजय टीएमटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। । अंत में छोटे बच्चों का डांस ने उपस्थित लोगों में उत्साह भर दिया। धन्यवाद ज्ञापन आस्था फाउंडेशन की चेयरमैन निक्की सिंह एवं किड्जी की प्रिंसिपल चंदना गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *