

इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन नवादा में हुआ आयोजित,10 सितंबर को पटना चलने की अपील

वारिस अली गंज (नवादा) शहर के अंसार नगर स्थित मोमीन हाईस्कूल के प्रांगण में इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन नवादा जिला के बैनर तले ” इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन ” का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता युसुफ इस्लाम और संचालन मोहम्मद रज्जन ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती ने कहा कि सदियों से उपेक्षित इदरिसी या दर्ज़ी समाज को नितिश कुमार की सरकार ने बिहार राज्य दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति का उद्योग विभाग में 2019 में गठित किया और सोसायटी एक्ट 1860 के तहत निबंधन करवाकर सम्मान दिया उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार और माननीय उधोग मंत्री श्री नितिश मिश्रा ने अभिलंब दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति का निबंधन कराया जिसको लेकर बिहार के लाखों कामगार समाज हक और अधिकार दिया वहीं अलीइमाम भारती साहब ने 10 सितंबर 2025 को रविन्द्र भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा हमारे खून में वफादारी है।हम आज भी वतन के लिए शहीद वीर अब्दुल हमीद की तरह शहादत पेश कर सकते है।हमारा समाज आज भी हाशिए पर है।जब तक समाज में शिक्षा नहीं आएगी तब तक हमलोग एकजुट नहीं हो सकते।शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।हम सबको दहेज मुक्त समाज के लिए कोशिश करने की जरूरत है।इन्होंने यह भी कहा कि हम आप सबको दावत देने आए हैं।10 सितंबर 2025 को वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह में आप सभी एकजुट होकर पटना के रवींद्र भवन में आइए।कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव राजू वारसी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज को एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है ताकि आपके हक और अधिकारों को और मजबूत किया जा सके दर्ज़ी आर्टिजन बोर्ड के गठन की बात किया जा सके वहीं प्रदेश के हाजी मोहम्मद बशीर ने सभी को एकजुट होने,संघर्ष करने और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने और वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की।जबकि संगठन सचिव सफर आलम ने कहा कि आप सब की हक अधिकार को लेकर इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन कई वर्षो से संघर्ष कर रहा है।वहीं मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता ने मौजूद लोगों की उपस्थिति को सलाम कहा।आगामी 10 सितंबर को पटना पहुंचने की अपील की।इससे पूर्व नवादा जिले के वारिस अली गंज में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद सलीम और संचालन मोहम्मद सफर आलम ने की।इस अवसर पर मोहम्मद साजिद,मोहम्मद सलीम खान,मोहम्मद युसूफ आलम,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद परवेज आलम,मोहम्मद मुख्तार,मोहम्मद ज्या उर्रहमान,मोहम्मद राजू आलम,मोहम्मद वारिस आलम,जमशेद आलम,मोहम्मद नेयाजुल,मोहम्मद शमसेर,मोहम्मद जमाल शेखपुरा,मोहम्मद तनवीर समी जन्दाहा आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए।








