
दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति के निबंधन से इदरीसी दर्ज़ी समाज में खुशी की लहर

रिपोर्टर/आसिफ़ अता
पटना /हाजीपुर (वैशाली) बिहार सरकार के उद्योग मंत्री माननीय नीतीश मिश्रा ने अपने प्रेस बयान में कहा है कि बिहार के रंगरेज,धुनिया एवं दर्जी समुदाय द्वारा लंबे समय से “आर्टिजन विकास समितियों” के निबंधन की माँग की जा रही थी। आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुझे यह साझा करते हुए संतोष और गर्व हो रहा है कि उद्योग विभाग के हथकरघा एवं रेशम निदेशालय द्वारा इन समितियों की निबंधन प्रक्रिया अब विधिवत रूप से पूर्ण कर ली गई है। यह केवल एक प्रशासकीय कार्य नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक सुधार प्रक्रिया है जो उन हजारों हस्तशिल्पियों और दस्तकारों को सशक्त बनाएगी जो वर्षों से अपनी पहचान और संरचना की राह देख रहे थे।यह समितियाँ अब औपचारिक रूप से निबंधित संस्थाएँ हैं जिनके माध्यम से प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता, बाज़ार तक पहुंच, और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।यह निर्णय विशेष रूप से रंगरेज, धुनिया और दर्जी समाज के दस्तकारों को उनकी कला, परंपरा और पहचान को सुरक्षित और समृद्ध करने का अवसर प्रदान करेगा और बिहार के हस्तशिल्प कला को वैश्विक मंच प्रदान करेगा।वहीं इसकी खबर मिलते ही इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजू वारसी ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा की सबसे पहले मेरी पूरी टीम की ओर से बिहार के माननीय मुख्य मंत्री श्री नितीश कुमार को हार्दिक बधाई और उद्योग मंत्री माननीय श्री नीतीश मिश्रा को इस कार्य को अपने स्तर से बहुत ही तीव्र गति से पूर्ण कराने के लिए हार्दिक स्वागत और बधाई देते है।वहीं इन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही खुशी हुई कि बिहार सरकार ने इदरीसिया दर्ज़ी समाज के अलावा धुनिया और रंगरेज समाज के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करते हुए आर्टिजन विकास समिति को निबंधित कराया है।लेकिन बिहार सरकार को मैं यह भी ध्यान दिलाना चाहता हूं कि बीते साल 2010 में भी बिहार सरकार के द्वारा धुरद को ऑपरेटिव फेडरेशन को निबंधित कराया गया था।लेकिन अफसोस की बात यह है कि यह अब तक जमीन पर नहीं उतर सका।कहीं ऐसा ही हाल दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति का भी न हो।सरकार को चाहिए कि इसे अविलंब लागू कर जमीन पर उतारे और समाज के वंचित कामगार दर्ज़ी,रंगरेज,धुनिया समाज के विकास के लिए योजना लागू करे ताकि इन समाज को उनका वाजिब हक मिल सके।इस को लेकर इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अली इमाम भारती,राष्ट्रीय महासचिव जनाब मजहर हसनैन,प्रदेश महासचिव राजू वारसी,प्रधान महासचिव जनाब हाजी बेलाल उर्फ पप्पू,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद सफर आलम,प्रदेश संगठन सचिव मोहम्मद आसिफ अता,दर्ज़ी आर्टिजन विकास समिति के सदस्य जनाब मोहम्मद मुश्ताक,लाल मोहम्मद,
हाजी मोहम्मद शर्फुद्दीन,हाजी मोहम्मद बशीर,मोहम्मद आजाद इदरीसी,सेवानिवृत्त एडीएम जनाब मोहम्मद मुनीर साहब,वैशाली जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान रजा,जिला महासचिव मोहम्मद हबीब,मोहम्मद मुस्तफा उर्फ मुन्ना भाई,मोहम्मद वसीम अकरम,दरभंगा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन उर्फ काले बाबू,मोहम्मद शाहनवाज उर्फ अफरोज मुजफ्फरपुर,मोहम्मद अनवर मुजफ्फरपुर,मोहम्मद शौकत जन्दाहा,मोहम्मद मेराज जन्दाहा,मोहम्मद तनवीर समी जन्दाहा,मोहम्मद इबरार कन्हौली आदि ने माननीय मुख्य मंत्री,माननीय उद्योग मंत्री को बधाई दी है।






